शिवराज सिंह बोले मध्‍य प्रदेश कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को पूरी तरह तैयार

By दिनेश शुक्ल | May 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश से कोरोना को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर पूरी क्षमता से काम करना होगा। प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) की तीसरी लहर आने की जो बात की जा रही है, उससे निपटने के लिए राज्‍य सरकार पूरी तरह से तैयार हैं। यह बात मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में आयोजित समीक्षा बैठक में रविवार को कहीं।  

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में व्हाईट फंगस ने दी दस्तक, ग्वालियर में पहला मरीज आया सामने

उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के घरों को माइक्रो कंटेंनमेंट बनाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना संक्रमित घर से बाहर न निकले। उन्होंने किल-कोरोना अभियान पूरी गंभीरता के साथ जारी रखने के लिए कहा। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में कोविड मरीजों की नियमित जाँच एवं उपचार तथा काउंसलिंग सुनिश्चित की जाए।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर कसा तंज, कोरोना से हुई मौतों को लेकर किया सवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लैक फंगस के इलाज के लिए सरकार समुचित व्यवस्था कर रही है। उन्होंने एक जून से अभियान चलाकर वैक्सीनेशन करने के लिए कहा। उन्होंने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि कोरोना को समाप्त करने के लिए सक्रिय योगदान दें। यह सुनिश्चित किया जाये कि गाँव में कोई भी व्यक्ति बीमार हो तो उसे अविलंब उपचार मिले। उन्होंने कहा कि महामारी विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की गई है। प्रदेश सरकार इसके लिए पूरी तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना था कि प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट निरंतर कम हो रहा है। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कोरोना समाप्त नहीं हो जाता। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। उन्‍होंने बताया कि बुधनी में 300 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को त्वरित लाभ एवं उपचार की सुविधा मिल सकेगी। 

इसे भी पढ़ें: उज्जैन के निजी हॉस्पिटल की नर्स के साथ ऑपरेशन थियेटर कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने बुधनी में निर्माणाधीन कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। यह कोविड केयर सेंटर 300 बिस्तरों का है और सभी बिस्तर ऑक्सीजन युक्त हैं। इसमें कोविड के उपचार की सभी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। निरीक्षण के दौरान  चौहान ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कोरोना मरीजों के समुचित इलाज की दृष्टि से सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। कोविड केयर सेंटर में पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री का कहना है कि महामारी विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की गई है। इसको दृष्टिगत रखते हुए बच्चों के लिए 50 बिस्तरों का अलग से कोविड वार्ड बनाया जाये।

प्रमुख खबरें

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt

Chess की दुनिया में 17 साल के अश्वत का कमाल, फाइनल जीतकर बने भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।