मतदान से पहले शिवराज बोले, MP में BJP जीतेगी तभी राज्य का कल्याण होगा

By अनुराग गुप्ता | Nov 28, 2018

बुधनी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी और बेटों के साथ मिलकर नर्मदा मां की पूजा की। बता दें कि शिवराज के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण और संघर्षपूर्ण स्थिति में बना हुआ है। नर्मदा की पूजा करने के तुरंत बाद ही शिवराज अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र जाएंगे और उसके बाद बुधनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच MP की सभी 230 सीटों पर मतदान शुरू

मां नर्मदा की पूजा करने के बाद शिवराज सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार भी मध्य प्रदेश जनता का कल्याण होगा और भारतीय जनता पार्टी जीतेगी तभी राज्य का कल्याण होगा। उन्होंने साफ कर दिया कि जब राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी तभी राज्य का कल्याण हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति