CM शिवराज ने दिया इस्तीफा, बोले- सरकार बनाने का नहीं करूंगा दावा पेश

By अनुराग गुप्ता | Dec 12, 2018

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि शिवराज सिंह ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं और सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेंगे। हालांकि, बीती रात को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट करके कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस को जनादेश नहीं है। कई निर्दलीय और अन्य भाजपा के संपर्क में हैं। कल राज्यपाल महोदया से मिलेंगे।

शिवराज ने कहा कि मैं संख्या बल के सामने सर झुकाता हूं और भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 109 सीटें मिली हैं। जबकि, 114 सीटों के साथ राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

इसे भी पढ़ें: मायावती ने कांग्रेस को दिया समर्थन, बोलीं- BJP से दुखी थी जनता

इसी बीच अब खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। इसी के साथ कांग्रेस को समाजवादी पार्टी, बसपा और निर्दलियों का समर्थन प्राप्त हो गया है। 

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।