सुरक्षा चूक पर बोले शिवराज, ये PM मोदी की जिंदगी से नहीं बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ है

By अनुराग गुप्ता | Jan 05, 2022

भठिंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में आज बड़ी चूक हुई है। पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी का काफिला सड़क रास्ते से राष्ट्रीय शहीद स्मारक जा रहा था, इसी बीच कुछ प्रदर्शनकारी किसानों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। जिसकी वजह से प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट कर फंसा रहा। जिसको लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों को विफल करने के लिए हर संभव कोशिश की : भाजपा

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के चलते मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुसीबतें बढ़ गई हैं। इस मामले में गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भठिंडा हवाईअड्डे के अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर लौटने पर प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के अधिकारियों से कहा, अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना कि मैं भठिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया।

क्या है पूरा मामला

प्रधानमंत्री मोदी हवाई रास्ते से भठिंडा पहुंचे थे। यहां से उन्हें हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था लेकिन बारिश और खराब रोशनी की वजह से सड़क मार्ग चुना गया। लेकिन राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किमी पहले प्रधानमंत्री मोदी का काफिल फ्लाईओवर में फंच गया। जिसकी वजह से उन्हें 15-20 मिनट तक वहीं रहना पड़ा। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

सब्जी के विवाद में हैवान बना पति, तीन मासूम बच्चों के सामने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, झूठी कहानी भी नहीं आई काम

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा