आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने मंगलवार को मंत्रिमंडल के साथ चली शिवराज की मैराथन बैठक

By दिनेश शुक्ल | Jan 06, 2021

भोपाल। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रिसमूह की अहम मैराथन बैठक ली। मुख्यमंत्री कोलार डेम के रेस्ट हाउस में मंत्रियों से सिंगल एजेंडे आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के ड्राफ्ट पर वन टू वन चर्चा की। स्थान की जानकारी गूगल लोकेशन के माध्यम से मंत्रियों को दी गई थी।इस बैठक में मंत्रियों ने बताना कि उनके विभाग को मिले लक्ष्य पर अब तक क्या प्रगति हुई।

इसे भी पढ़ें: किसान नेता ने दी संघ कार्यालय और संघ प्रमुख को उड़ाने की धमकी, मध्य प्रदेश पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा किसी के साथ भी कोई राग या द्वेष नहीं है। एक समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश का निर्माण करना मेरी ज़िद है, जुनून है और जज़्बा है। हम एजेंडा तय करते हैं, महीने भर का रोडमैप तय होता है, उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट हम अधिकारियों से लेते हैं और जो अच्छा काम करता है उसे बधाई भी देते हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज की प्रशासनिक सख्ती पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा मुख्यमंत्री को हेडलाइन में छपने का शौक चढ़ गया

बता दें कि बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने के लिए मंत्रियों के साथ मंथन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को कई अहम बातें बताते हुए सतर्कता से काम करने की बात भी कही। मुख्यमंत्री को मंत्रियों ने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के ड्राफ्ट पर मंथन के दौरान बैठक में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के ड्राफ्ट पर अपने विभाग का प्रेजेंटेशन दिया और बताया कि उनके विभाग ने क्या प्रगति की और आगामी रणनीति क्या है। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश ड्राफ्ट के सूक्ष्म कालीन,मध्यकालीन,दीर्घ कालीन प्लान पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक मंत्री से आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के लिए विभाग के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की है। वही मंत्रियों ने बताया कि उनके विभाग ने प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्या प्रयास किए है। 

प्रमुख खबरें

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश

Purple Style Labs का 680 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त को खुलेगा, पूरी तरह फ्रेश इश्यू