Jharkhand में हुई हैरान करने वाली घटना, पत्नी ने पति को जहर देकर उतारा मौत के घाट, शादी को हुआ था एक महिना

By रितिका कमठान | Jun 18, 2025

झारखंड के गढ़वा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। झारखंड में एक 20 वर्षीय शादीशुदा महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला ने अपने ही पति को जहर देकर मार डाला है।

अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम की है। यहां रंका पुलिस थाना क्षेत्र के बहोकुदर गांव में ये मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक मृतक बुधनाथ सिंह की शादी 11 मई को हुई थी। उसकी पत्नी सुनीता ने उसे मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस अधिकारी रोहित रंजन सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सुनीता सिंह ने रविवार शाम को अपने पति को खाने में जहर दे दिया। महिला ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया था। इसके बाद युवक की मौत हो गई। 

जब ये पता चला कि मृतक को जहर दिया गया है तो उसके बिसरा रिपोर्ट को भी सुरक्षित रखा गया है। इससे ये पता चलने में मदद मिलेगी कि जहर किस तरह का था। एसडीपीओ के अनुसार पुलिस को बताया गया है कि नवविवाहित जोड़े के बीच संबंध तनावपूर्ण थे। उन्होंने बताया कि सुनीता ने शुरू में अपनी सास पर अपने बेटे को जहर देने का आरोप लगाया था। रंजन सिंह ने बताया, ‘‘बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और उसे विधिक कार्रवाई के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

चलती स्लीपर बस में नाबालिग से दरिंदगी: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 398 पन्नों की चार्जशीट, 51 गवाह और DNA रिपोर्ट शामिल

Asian Games: भारतीय मुक्केबाज Priya Ghanghas सेमीफाइनल में हारीं, मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक

Rajya Sabha Elections: समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश यादव की मौजूदगी में दाखिल करेंगे नामांकन

कर्नाटक में MSP पर खरीदे जाएंगे 1.67 लाख टन से अधिक तिलहन और दालें, केंद्र ने दी मंजूरी