किसान आंदोलन के चलते जाह्नवी कपूर की फिल्म “गुड लक जेरी” की शूटिंग फिर रोकी गई

By रेनू तिवारी | Jan 25, 2021

पटियाला। इस महीने में दूसरी बार जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग किसान विरोध के कारण फिर से बाधित हुई। प्रदर्शनकारी किसानों का एक गुट पटियाला में शूटिंग स्थल पर पहुंचा और शहर में फिल्म की शूटिंग के खिलाफ नारे लगाए। कार्यक्रम स्थल के सूत्रों के मुताबिक, जो किसान खेत के बिल का विरोध कर रहे थे, उन्होंने मांग की कि जान्हवी अपने होटल से बाहर निकलें और किसानों को उनके विरोध में समर्थन दें। 

इसे भी पढ़ें: शादी की रस्में पूरी करने अलीबाग पहुंचे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

राजवंत सिंह संधू ने कहा, “पंजाब में शूटिंग कर रहे फिल्म उद्योग के लोगों से हम कह रहे हैं कि वे कम से कम उन किसानों के समर्थन में बोलें जो कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।” एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम बॉलीवुड अभिनेताओं का इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि वे किसानों का समर्थन नहीं कर रहे।” कुछ किसान उस होटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं जहां फिल्म निर्माण दल के सदस्य ठहरे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

प्रमुख खबरें

Pulitzer Prize विजेता फोटोग्राफर Slava Veder का निधन, 99 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Nepal Floods: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कोलकाता के 32 तीर्थयात्री लापता

Nepal Flood Indian Tourist Missing | नेपाल में जलप्रलय! 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्री भी फंसे, राज्यों ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

Javagal Srinath बोले IPL अहम है पर खेल में गहराई के लिए Test Cricket जरूरी