भारतीय महिला टीम को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में रजत पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

नयी दिल्ली। अंजुम मोदगिल, श्रेया सक्सेना और गायत्री नित्यानादम की भारतीय टीम ने आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में गुरुवार को यहां महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन की टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय ने स्वर्ण पदक के मैच में 43 अंक हासिल किये और वह पोलैंड की टीम के बाद दूसरे स्थान पर रही। पोलैंड ने 47 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भारत ने पहले और दूसरे क्वालीफाईंग दौर में क्रमश: 1304 और 864 का स्कोर बनाया था। पोलैंड की टीम में अनेटा स्टैनकीवज, अलेक्सांद्रा सजुको और नतालिया कोचान्स्का शामिल थी।

प्रमुख खबरें

सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, इराक से मिला क्रूड ऑयल का जैकपॉट, इधर यूरोप को डीजल बेचकर कमाया बंपर मुनाफा

UP Rajya Sabha Election: CM Yogi Adityanath की मौजूदगी में 8 BJP उम्मीदवारों ने भरा Nomination

INDIA गठबंधन मार्च पर पुलिस कार्रवाई और Harmanpreet Kaur का कप्तानी से इस्तीफा

फर्जी वोटर्स पर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है Congress, BJP नेता Sudhanshu Trivedi का विपक्ष पर वार