शॉटगन विश्व कप की दौड़ में शामिल हुए भारत के यह खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

काहिरा। भारतीय स्कीट निशानेबाज शॉटगन विश्व कप में टीम वर्ग में पदक की दौड़ में है जिनमें ओलंपिक कोटाधारी मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा शामिल हैं। बुधवार को पुरूष और महिला दोनों वर्गों में तीन सदस्यीय टीम पहले तीन क्वालीफिकेशन दौर के बाद पदक की दौड़ में हैं। फाइनल से पहले दो और क्वालीफिकेशन दौर बाकी हैं। मैराज और अंगद ने 70 और 67 का स्कोर करके क्रमश: 21वां और 28वां स्थान हासिल किया। गुरजोत 19वें स्थान पर रहे।तीनों के मिलाकर 207 अंक हैं और वे टीम वर्ग में चौथे स्थान पर हैं।

इसे भी पढ़ें: तीन विश्व कप की मैचों के लाइव स्ट्रीम करेगी IMG, ICC से किया करार

महिला टीम में कार्तिकी सिंह शेखावत, परिनाज धालीवाल और गनीमत सेखों रूस और कजाखस्तान के बाद तीसरे स्थान पर हैं। महिला स्कीट व्यक्तिगत वर्ग में कार्तिक 75 में से 64 अंक लेकर 29वें स्थान पर हैं। आठ दिवसीय यह स्पर्धा इस साल शॉटगन विश्व कप का पहला चरण है। यह विश्व रैंकिंग अंकों के आधार पर तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का आखिरी मौका भी है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा