क्या मुझे उनका अपमान करना चाहिए था? किरेन रिजिजू संग ट्यूलिप गार्डन की सैर पर बोले उमर अब्दुल्ला

By अंकित सिंह | Apr 09, 2025

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और उनके श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन जाने पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। उमर अब्दुल्ला ने यह सच है कि मैं दो दिन पहले अपने पिता के साथ ट्यूलिप गार्डन गया था। संयोग से, केंद्रीय मंत्री भी उस समय वहां मौजूद थे। मैंने उनका अभिवादन किया और उन्होंने मुझसे उनके साथ एक तस्वीर लेने के लिए कहा। विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि क्या मुझे उन्हें मना करना चाहिए था? क्या मुझे उनका अपमान करना चाहिए था?

रिजिजू ने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने आश्चर्यजनक प्राकृतिक परिवेश और उनके बीच हुई सार्थक बातचीत का वर्णन किया, जिसने इसे एक यादगार और विशेष सुबह बना दिया। पोस्ट में लिखा है, "प्रकृति अपने सबसे बेहतरीन रूप में है और गर्मजोशी और दूरदर्शिता से भरी बातचीत, यह वास्तव में एक विशेष सुबह है।" हालांकि, इसको लेकर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भड़क गई हैं। उन्होंने कहा कि आज जो कुछ हुआ, उससे मैं बहुत दुखी हूँ। कश्मीर के लोगों ने आज जो कुछ देखा, वह बहुत दर्दनाक है। मुजफ्फरनगर में नमाज के दौरान काली पट्टी बांधने पर मुसलमानों पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आज देश में मुसलमानों की यही हालत है।

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: संसद में सत्ता पक्ष भारी पड़ा या विपक्ष, NDA दिखा मजबूत या INDIA ने दिखाया दम

पूर्व सीएम ने कहा कि एनआरसी लाने के बाद मुसलमानों को यह साबित करना पड़ेगा कि वे देश के मूल निवासी हैं, अब उन्हें अपनी कब्रों के बारे में भी साबित करना होगा। वक्फ की संपत्तियां मुसलमानों के लिए एक सहारा थीं, अब उन्हें भी छीना जा रहा है। हमें जम्मू-कश्मीर सरकार से उम्मीद थी कि वे इसका मुखर विरोध करेंगे और फिर इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला जो देश के प्रमुख नेताओं में से हैं, वे सभी नेताओं को विरोध के लिए बुला सकते थे, हम भी शामिल होते, लेकिन आज क्या हुआ? हमने उनके बेटे, जम्मू-कश्मीर के सीएम को ट्यूलिप गार्डन में उस मंत्री (किरेन रिजिजू) के साथ घूमते देखा, जिन्होंने देश के मुसलमानों की गर्दन पर तलवार लटकाने का काम किया।

प्रमुख खबरें

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान