श्रेया घोषाल और कीर्ति कुल्हारी ने कोविड टीके की पहली खुराक लगवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2021

मुंबई। पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगवाई है। घोषाल ने पिछले महीने एक बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम देवयान रखा गया है। उन्होंने लोगों से टीका लगवाने की गुजारिश की है। 37 वर्षीय गायिका ने टीका लगवाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “ जब देवयान घर पर शांति से सो रहा था तो मैं आज जल्दी से टीके की पहली खुराक लगवा आई।”

इसे भी पढ़ें: घर बैठे फ्री में चेक करें पल्स रेट व ऑक्सीजन लेवल, यह हैं हेल्थकेयर ऐप्स

फॉर मोर शॉट्स प्लीज़’ की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि टीके को लेकर मिथ और शंकाओं से निकलिए और अगर टीका नहीं लगवाया है तो यह लगवाइए।” अभिनेत्री ने लोगों से सब्र करने को भी कहा, क्योंकि टीका आसानी से उपलब्ध नहीं है और स्लॉट बुक कराना मुश्किल काम है। उन्होंने कहा कि चीज़ें बेहतर हो रही हैं और धीरे-धीरे दुरूस्त हो जाएंगी।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया