विदेश सचिव हर्षवर्धन ने श्रीलंकाई पीएम महिंदा राजपक्षे के साथ सकारात्मक वार्ता की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2021

कोलंबो। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की और उनसे बहुआयामी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर ‘सकारात्मक वार्ता’ की। श्रृंगला चार दिन की यात्रा पर शनिवार को श्रीलंका पहुंचे। वह राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से भी मुलाकात कर सकते हैं और भारत तथा श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा कर सकते हैं। यहां भारतीय उच्चायोग ने बैठक की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आज प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की और भारत-श्रीलंका साझेदारी को और मजबूत करने पर सकारात्मक वार्ता की।’’ विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार श्रृंगला ने कहा, ‘‘कुछ समय पहले ही मैंने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के साथ बहुत सकारात्मक वार्ता की।

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John