ग्वालियर में प्रदर्शनकारियों द्वारा जलता हुआ पुतला फेंके जाने से SI हुआ घायल

By सुयश भट्ट | Feb 01, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में सब्जी मंडी को स्थानांतरित करने के विरोध में कुछ लोगों ने कथित तौर पर पुलिस उपनिरीक्षक पर जलता हुआ पुतला फेंक दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए।

दरअसल ग्वालियर शहर में यूथ कांग्रेस पार्टी द्वारा पुतला जलाने के दौरान एक एसआई आग से बुरी तरह झुलस गया है। बताया जा रहा है यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जब पुतला जला रहे थे तो SI दीपक गौतम ने उसे छीनने की कोशिश की जब तक कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी और एकदम आग बढ़ गई और इस दौरान एसआई दीपक गौतम बुरी तरह झुलस गए हैं। उसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एसआई दीपक गौतम को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:आम बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह बजट निराशाजनक है

वहीं यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान जब कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की कोशिश की तो वहां पर मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया और कड़ी मशक्कत के बाद उस पुतले को पुलिस ने कार्यकर्ताओं से छीन लिया। उसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे और 10 मिनट बाद पुलिस को चकमा देकर दूसरा पुतला लाकर उसे जलाने लगे।

मौके पर मौजूद एसआई दीपक गौतम ने उन्हें देख लिया और उसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर रोकने की कोशिश की उसी दौरान कार्यकर्ताओं ने उस पुतले में आग लगा दी और एकदम आग बढ़ गई, जिस कारण एसआई दीपक गौतम बुरी तरह झुलस गए।

इसे भी पढ़ें:एक अलग अंदाज में दिखे विदिशा कलेक्टर, मौके पर ही पटवारी को किया निलंबित 

गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गांधी प्रतिमा के सामने पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे थे और प्रदर्शन के बाद वहां पर मौजूद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की कोशिश की थी।

प्रमुख खबरें

Shilpa Shetty ने समोसे को बताया त्रिमुखी फल, फायदे गिनाकर पूछा- एक और खालू? Funny Video वायरल

NIA की गिरफ्तारी पर Russia का Ukraine पर बड़ा हमला, Maria Zakharova ने बताया नव-नाजी शासन

West Asia में युद्ध के बढ़ते खतरे पर PM Modi की बड़ी बैठक, Energy Security के लिए बना मास्टरप्लान

2 महीने से रुके हैं Periods? ये 5 जादुई Kitchen Hacks पटरी पर लाएंगे Menstrual Cycle