आम आदमी पार्टी की तरफ से मिल रही तारीफ के बाद सिद्धू का ट्वीट! गर्मा गयी पंजाब की सियासत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

चंडीगढ़। कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी कलह को दूर करने के पार्टी आलाकमान के प्रयासों के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने हमेशा ही पंजाब के लिए किए गए उनके कार्य एवं दूरदर्शिता को पहचाना है। इससे एक दिन पहले आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने सिद्धू पर कटाक्ष करते हुए उनसे कहा था कि वह सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर राज्य की निजी बिजली कंपनियों से प्राप्त कोष के बारे में ट्वीट करें। इसके बाद सिद्धू की यह टिप्पणी सामने आयी है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल AIIMS के निदेशक को हटाने की उठी मांग, सांसद समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने लिया ये फैसला

उन्होंने कहा, अगर विपक्ष मुझसे सवाल करने का साहस करता भी है , तबभी वे मेरे जन हितैषी एजेंडा को नजरअंदाज नहीं कर सकते। कांग्रेस नेता सिद्धू ने आप नेताओं के उन पुराने वीडियो को भी साझा किया जिनमें वे सिद्धू द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों की सराहना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर