नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर दिखाए तेवर, कहा- वास्तविक मुद्दों से पीछे नहीं हटूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2021

चंडीगढ़। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि राज्य से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर फिर से चर्चा शुरू होनी चाहिए जिसका संबंध हर पंजाबी और आने वाली पीढ़ी से है। सिद्धू ने इस बात पर जोर दिया कि वह राज्य के वास्तविक मुद्दों से पीछे नहीं हटेंगे। सिद्धू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम के साथ दोस्ती को लेकर पंजाब के कई कांग्रेस नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है। सिद्धू ने ट्वीट कर कहा, “पंजाब से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर फिर से चर्चा शुरू होनी चाहिए जिसका संबंध हर पंजाबी और हमारी आने वाली पीढ़ियों से है। हम उस वित्तीय आपातकाल का मुकाबला कैसे करेंगे जोकि एक बड़े संकट के रूप में हमारे दरवाजे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। मैं राज्य से संबंधित वास्तविक मुद्दों को लेकर किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटूंगा।” हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल और हरीश रावत के साथ अपनी बैठक के दौरान सिद्धू ने पार्टी नेतृत्व द्वारा बनाए गए 18 सूत्री एजेंडे पर चिंता जताई थी। इस 18 सूत्री एजेंडे में 2015 की बेअदबी के मामलों और ड्रग्स माफिया के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि पंजाब के लोग शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी की पिछली सरकार के शासन के दौरान 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान के विरोध में फरीदकोट के कोटकपुरा और बहबल कलां में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग के लिए न्याय की मांग करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर