सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सरकार को आपत्ति है तो नहीं जाऊंगा करतारपुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान में करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शिरकत को लेकर गुरुवार को विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा। सिद्धू ने विदेश मंत्रालय से शिरकत पर किसी प्रतिबंध के मद्देनजर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। 

इसे भी पढ़ें: हरदीप पुरी बोले- करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब को भारत में ही होना चाहिए था

नौ नवंबर को गलियारे के उद्घाटन में सम्मिलित होने की अनुमति मांगने के लिए सिद्धू द्वारा विदेश मंत्री जयशंकर को लिखा गया यह तीसरा पत्र है। उन्होंने पत्रों का जवाब नहीं मिलने पर क्षोभ भी जताया। उन्होंने लिखा, “बार-बार याद दिलाने के बावजूद आपने इस पर प्रतियुत्तर नहीं दिया कि सरकार ने मुझे गुरुद्वारा दरबार साहिब के उद्घाटन में सम्मिलित होने के लिए पाकिस्तान जाने की इजाजत दी है या नहीं। जवाब मिलने में विलंब मेरी भविष्य की कार्ययोजना को बाधित करता है।” बुधवार को लिखे गए अपने दूसरे पत्र में सिद्धू ने कहा था कि पाकिस्तान सरकार ने उन्हें करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में आने का न्योता दिया था। इससे पहले सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखा था जिसे उन्होंने आवश्यक कार्यवाही के लिए मुख्य सचिव को भेज दिया था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर