सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई से पूछताछ करेगी पंजाब पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को कहा कि वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को राज्य में लाने के बाद उससे पूछताछ करेगी। पंजाब पुलिस के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का हाथ था। मौजूदा समय में लॉरेंस बिश्नोई एक लोक सेवक पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की हिरासत में है। पंजाब के मानसा जिले में रविवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी।

इसे भी पढ़ें: 'आक्रांताओं के बारे में इतिहास में बहुत कुछ बताया गया', अक्षय कुमार बोले- दुर्भाग्य से सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बारे में सिर्फ 2-3 पंक्तियां हैं

पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या को आपसी रंजिश का मामला बताया है। कनाडा स्थित गोल्डी बराड़, जो बिश्नोई गिरोह का सदस्य है, उसने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। एसएसपी ने आगे कहा कि पुलिस ने हत्या में शामिल अपराधियों के आने-जाने के रास्ते का पता लगा लिया है। एसएसपी ने कहा, वे कहां से आए, कैसे उन्होंने रेकी की और कैसे भागे- हमने यह सब पता लगा लिया है। उन्होंने कहा कि साइबर सेल सहित पुलिस की विभिन्न टीमें जांच में शामिल हैं। उन्होंने कहा, हमें महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और हम उस पर काम कर रहे हैं।

एसएसपी ने हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यह संगठित अपराधियों और गैंगस्टरों का काम है। उन्होंने कहा कि दो गैंगस्टर जेलों से प्रोडक्शन वारंट पर यहां लाए गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने मूसेवाला हत्याकांड में मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। मनप्रीत सिंह पर हत्या में शामिल हमलावरों को वाहनों मुहैया कराने का आरोप है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।