सिक्किम सरकार महिला कर्मियों को नवजातों की देखभाल के लिए सहायक उपलब्ध कराएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2023

गंगटोक। सिक्किम में प्रजनन दर को बढ़ावा देने के लिए, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि महिला सरकारी कर्मचारियों को उनके नवजात बच्चों की देखभाल के लिए निशुल्क सहायक उपलब्ध कराए जाएंगे। राज्य की राजधानी के पास सरमसा गार्डन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तमांग ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि 40 साल या इससे अधिक उम्र की महिलाओं को भर्ती किया जाए जिन्हें महिला सरकारी कर्मचारियों के घरों पर एक साल के लिए उनके नवजात बच्चों की देखभाल के लिए तैनात किया जाए।

इसे भी पढ़ें: जेम्स कैमरून ने राजामौली से कहा- यदि आप हॉलीवुड फिल्म बनाना चाहते हैं, तो आइए बात करते हैं

उन्होंने कहा कि महिला सरकारी कर्मचारियों के घर पर उनके नवजात बच्चों की देखभाल के लिए महिला सहायकों को तैनात करने से उनकी चिंता का निदान होगा और वे अब मातृत्व की अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए उत्सुक होंगी। तमांग ने कहा कि महिला देखभाल सहायक को प्रति माह 10,000 रुपये का पारिश्रमिक दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोग भी कई बच्चे पैदा करने के लिए वित्तीय सहायता के पात्र होंगे, जिसका विवरण स्वास्थ्य और महिला एवं बाल देखभाल विभागों द्वारा तैयार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश