विदेशों में कमजोरी के रुख से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2019

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी 179 रुपये घटकर 38,358 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाली चांदी 179 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,358 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

इसमें 49 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, मई डिलिवरी वाली चांदी भी 66 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत घटकर 37,315 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 19,738 लॉट का कारोबार हुआ।

इसे भी पढ़ें: व्यापारी सम्मेलन में बोले मोदी, ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस में देश को 50वें स्थान पर पहुंचा दूंगा

विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी 0.23 प्रतिशत घटकर 15.07डॉलर प्रति औंस रह गया।

प्रमुख खबरें

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक