सिमी ग्रेवाल ने कंगना रनौत की तारीफ की, कहा- मेरा भी करियर खत्म करने की काफी कोशिश की गयी थी

By रेनू तिवारी | Jul 20, 2020

सुशांत सिंह राजपूत पर  दिए गगये अपने बयान को लेकर कंगना रनौत इस समय सुर्खियों में छायी हुई हैं। कंगना हमेशा बेबाकी से हर मुद्दें पर अपनी राय रखती आयी हैं। सुशांत सिंह राजपूत के मुद्दे पर भी कंगना ने सीधा हमला बॉलीवुड पर कब्जा जमाए बैठे मूवी माफियों पर किया। कहा सुशांत एक आउटसाइडर थे मूवी माफिया ने उन्हें बर्बाद किया। सुशांत ने सुसाइड नहीं कि बल्कि इस तरह से उनका प्लान मर्डर किया गया हैं। कंगना के इस बयान के बाद नेपाटिस्म और भाई-भतीजा वाद को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गयी। 

कंगना का ताजा इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। कंगना के इस बयान पर दिग्गज एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल का बयान भी सामने आया हैं। सिमी ग्रेवाल ने कंगना की तारीफ करते हुए कहा कि कंगना काफी बहहुर है तो अपनी बाद रखने का दम रखती है हर किसी के अंदर इतनी शक्ति नहीं होती।

सिमी ग्रेवाल ने ट्वीटर पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि  ''मैं कंगना रनौत की सराहना करती हूं, जो मुझसे कहीं ज्यादा साहसी हैं। हालांकि, सिर्फ मैं ही जानती हूं कि कैसे एक 'शक्तिशाली' व्यक्ति ने मेरे करियर को नष्ट करने की कोशिश की थी। मैं चुप रही,क्योंकि मैं इतनी बहादुर नहीं हूं, जितनी कंगना हैं।''

इसे भी पढ़ें: पूजा भट्ट ने कंगना को कहा एहसान फरामोश! क्वीन ने दिया ऐसा जवाब जिसे शायद कभी न भूल सकें...

इसके अलावा उन्होंने एक ट्वीट और किया और उसमें  कंगना के पद्मश्री लौटानने वाली बात पर लिखा  कि मुझे नहीं पता कि कंगना का इंटरव्यू देखकर आपको कैसा महसूस हुआ, लेकिन इससे मैं काफी निराश हुई हूं। मैं यह जानकर परेशान हूं कि सुशांत सिंह राजपूत ने क्या-क्या सहा होगा और बहुत से 'आउडसाइडर्स' बॉलीवुड में झेलते हैं। इसमें अब बदलाव की जरूरत है।''

सिमी गरेवाल (जन्म 17 अक्टूबर 1947) एक भारतीय अभिनेत्री और टॉक शो होस्टेस हैं। सिमी को दो बार फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। वह दो बदन, साथी, मेरा नाम जोकर, सिद्धार्थ, कर्ज़ और उड़ीकाँ (पंजाबी फ़िल्म) में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने महान सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित अरनियार दिनरात्रि नामक एक बंगाली फिल्म में भी काम किया। वह सिमी गरेवाल के साथ अपने सेलिब्रिटी टॉक शो, रेंडेवस के लिए भी जानी जाती हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार