तोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पीवी सिंधू की एंट्री, गोल्ड मेडल जीतने से एक कदम दूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

तोक्यो। मौजूदा विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू शुक्रवार को जापान की दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेम में पराजित कर यहां तोक्यो ओलंपिक की महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गयी जिससे उन्होंने बैडमिंटन में भारत की पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक की उम्मीद जीवंत रखी। रियो ओलंपिक 2016 की रजत पदक विजेता ने शानदार रक्षण किया और अपने आक्रामक आल राउंड खेल की बदौलत क्वार्टरफाइनल में चौथी वरीय यामागुची को 56 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13 22-20 से शिकस्त दी। अब उनका सामना थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन और चीनी ताइपे की ताई जु यिंग के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टरफाइनल के विजेता से होगा।

इसे भी पढ़ें: गोल्ड मेडल जीतने के बाद भी ताइवान को नहीं मिला सम्मान, न लहराया गया ध्वज और न ही बजा राष्ट्रगान

सिंधू ने नेट के करीब विनर लगाकर पहला गेम 23 मिनट में अपने नाम कर लिया। सिंधू ने दूसरे गेम में पूरा नियंत्रण बनाते हुए दो शानदार स्मैश से 2-0 से बढ़त ले ली। उन्होंने अपनी सहज गलतियों को न्यूनतम रखा जबकि यामागुची सर्विस गलती कर बैठीं। सिंधू ने शानदार ‘नेट ड्रिबल’ और ‘क्रास कोर्ट’ स्मैश से ब्रेक तक पांच अंक की बढ़त बना ली। यामागुची ने हालांकि 8-13 से पिछड़ने के बाद वापसी की और अगले नौ मे से आठ अंक हथिया लिये जिससे उन्होंने 16-15 की बढ़त ले ली। यामागुची ने हालांकि 15-13 के स्कोर पर ही सिंधू को थकाने वाली रैली में उलझाया। जापानी खिलाड़ी अच्छा रक्षण कर रही थी जिससे सिंधू को करीब खेलने के लिये बाध्य कर दिया। इस दौरान उन्होंने गलती भी की और यामागुची ने 18-16 से बढ़त बना ली। शानदार नेट शॉट से यामागुची ने दो और गेम प्वाइंट हासिल किये जिससे उनकी वापसी करने की उम्मीद लग रही थी। लेकिन सिंधू ने फिर दो स्मैश लगाकर स्कोर 20-20 कर दिया। फिर एक और हाफ स्मैश ने वह मैच प्वाइंट तक पहुंचकर गेम जीत गयीं। वह खुशी से चिल्लाने लगी। सिंधू ने प्री क्वार्टरफाइनल में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेम में हराया था। वह बैडमिंटन में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बची हैं। पुरूष एकल खिलाड़ी बी साई प्रणीत तथा चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी नाकआउट चरण के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।

प्रमुख खबरें

स्टार्टअप के लिए 2 लाख तो PhD में हर महीने 10 हजार, बेटियों के लिए बिहार की सम्राट सरकार की बड़ी योजनाएं

IPL 2027 के लिए Zaheer Khan बने CSK के नए Head Coach, Stephen Fleming की लेंगे जगह

Punjab में सरकार बनते ही छह महीने में नशा माफिया का नेटवर्क खत्म करेगी BJP: Shivraj

Finance Minister Nirmala Sitharaman ने Mumbai में JPMorgan CEO Jamie Dimon से की मुलाकात