पीवी सिंधू नहीं कर पा रही नेशनल कैंप में अभ्यास, पिता रमन्ना ने किया खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

नयी दिल्ली। विश्व चैंपियन पीवी सिंधू के पिता पीवी रमन्ना ने कहा है कि उनकी बेटी बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के कैलेंडर के अगले साल होने वाले एशियाई चरण की तैयारी के लिए लंदन में है क्योंकि हैदराबाद में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में वह उचित अभ्यास नहीं कर पा रही थी। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू पिछले 10 दिन से लंदन में हैं और सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर गेटोरेड खेल विज्ञान संस्थान (जीएसएसआई) की खेल पोषण विशेषज्ञ रेबेका रेंडेल के साथ तस्वीर पोस्ट की। सिंधू जीएसएसआई में ही ट्रेनिंग कर रही हैं। अधिकांश समय सिंधू की जगह उनका पक्ष रखने वाले रमन्ना ने परिवार में विवाद के कारण इस बैडमिंटन खिलाड़ी के भारत से जाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘वह पिछले 10 दिन से लंदन में है। हम दो महीने तक उसके साथ नहीं रह सकते इसलिए वह अकेली गई है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत