Korea Open के सेमीफाइनल में पीवी सिंधू हारी, श्रीकांत से उम्मीदें बरकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2022

सुनचियोन (दक्षिण कोरिया)। भारत की पीवी सिंधू को युवा आन सियोंग के खिलाफ लगातार चौथी शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे यहां शनिवार को कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में उनका अभियान खत्म हो गया। तीसरी वरीय भारतीय सिंधू को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद दुनिया की चौथे नंबर की कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 48 मिनट में 14-21 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। बीस साल की सियोंग के खिलाफ सिंधू मुकाबले के दौरान अधिकतर समय पिछड़ी ही रही। दूसरी वरीय कोरियाई खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए 6-1 की बढ़त बनाई।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी