फ्रेंच ओपन में लगा झटका, सिंधू और श्रीकांत क्वार्टर फाइनल से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2018

पेरिस। ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल से हारकर बाहर हो गए और इसके साथ ही इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट में एकल वर्ग में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को चीन की सातवीं वरीयता प्राप्त ही बिंगजियाओ ने 21-13, 21-16 से हराया। यह इस साल चीनी खिलाड़ी से सिंधू की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले जुलाई में इंडोनेशिया ओपन में भी उसे बिंगजियाओ ने हराया था। इस जीत के साथ अब सिंधू के खिलाफ उसका रिकार्ड 7-5 का हो गया है।

पुरूष युगल में सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई जिन्होंने हमवतन मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी को 21-17, 21-11 से हराया। अब उनका सामना इंडोनेशिया के मार्क फर्नाल्डी और केविन एस सुकामुल्जो की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !