भारतीय पर नस्लीय टिप्पणी करने पर सिंगापुर के एक नागरिक को सुनाई ये सजा!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

सिंगापुर। चीनी मूल के सिंगापुर के एक नागरिक को चांगी हवाईअड्डे पर कार्यरत एक भारतीय नागरिक के खिलाफ नस्ली टिप्पणी करने के मामले में चार सप्ताह कारावास की सजा सुनाई गई है और 1000 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। ‘चैनल न्यूज एशिया’ ने बताया कि इसके अलावा पिछले साल विलियम ऑ चिन चाई (47) उसके लिए लिफ्ट का दरवाजा खुला रखने वाली एक महिला के पैर पर चढ़ गया जिससे उसका पैर चोटिल हो गया। उसने एक अन्य घटना में ‘सिंगटेल शॉप कॉमसेंटर’ में दो लोगों पर नूडल्स भी फेंके थे।

चाई ने नस्ली टिप्पणी करके भावनाओं को ठेस पहुंचाने, आपराधिक बल प्रयोग और जानबूझकर चोट पहुंचाने के आरोप शुक्रवार को स्वीकार किए। एक दुकान से पानी की चार बोतलें चुराने के चौथे आरोप पर अभी सुनवाई हो रही है। चाई पिछले साल तीन अगस्त को चांगी हवाईअड्डे की एक लिफ्ट में था। इसी दौरान 33 वर्षीय भारतीय नागरिक रामचंद्रन उमापति जब लिफ्ट में आया, तो चाई ने उसके खिलाफ नस्ली टिप्पणियां कीं। भारतीय ने इसकी वीडियो सिंगापुर पुलिस बल के फेसबुक पेज पर पोस्ट की, जो बाद में वायरल हो गई। रामचंद्रन ने इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत की। चाई को चार सप्ताह कारावास की सजा सुनाई गई है और 1000 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

Garhwal Commissioner ने जारी किए निर्देश, भारी बारिश के चलते थमी Char Dham Yatra

Election Commission में मतभेद और नियुक्ति प्रक्रिया पर Congress ने उठाए सवाल

Pakistan के Dera Ismail Khan में चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी

राजनीति नहीं, समाज बने शक्ति केंद्र: प्रो. संजय द्विवेदी