Singapore Budget Trip: Singapore Tour का सपना होगा सच, Marina Bay में बिना एक पैसा खर्च किए देखें ये शानदार जगहें

By अनन्या मिश्रा | Jun 10, 2026

हर साल हजारों-लाखों की संख्या में लोग भारत से सिंगापुर घूमने के लिए जाते हैं। यहां के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। लेकिन सिंगापुर घूमने जाना इतना सस्ता भी नहीं है। इंटरनेशनल ट्रिप प्लान करते समय आम आदमी के दिमाग में सबसे पहले बजट की चिंता होती है। होटल, फ्लाइट टिकट, वीजा और ट्रांसपोर्ट जैसी कई चीजें होती हैं, जिनका खर्च विदेश में बहुत ज्यादा होता है।

इसे भी पढ़ें: शिमला-मनाली की भीड़ और जाम से बचना है? गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के पास ये 3 ऑफबीट डेस्टिनेशन

गार्डन्स बाय द बे का लाइट शो

यात्रियों के लिए Garden Rhapsody नाम से फेमस लाइट एंड म्यूजिक शो पूरी तरह से फ्री है। यहां पर आप शाम को शो देख सकती हैं। यह सिंगापुर के 'गार्डन्स बाय द बे' में आयोजित होता है। यह पार्क 105 हेक्टेयर में फैला है। इस शो की खासियत यह है कि इसमें पानी और कलरफुल लाइट का अच्छा खेल देखने को मिलता है।

यहां पर शाम 7:45 बजे और रात 8:45 बजे, यहां 2 शो होते हैं।

मरीना बे वॉटरफ्रंट पर वॉक

अगर आप विदेश यात्रा के दौरान कुछ फ्री करना चाहती हैं, तो आपको अपने पार्टनर या फिर परिवार के साथ शाम के समय मरीना बे के खूबसूरत नजारे देखते हुए वॉक करना चाहिए। बीच पर जाने के लिए कोई खर्च नहीं लगता है। यहां पर आप अपनी खूबसूरत वीडियो और तस्वीरें ले सकती हैं।

मर्लियन पार्क देखने जाएं

यह सिंगापुर की सबसे आइकॉनिक जगह है, यहां पर फोटो खिंचवाना लगभग हर भारतीय का सपना है। यहां पर फोटो खिंचवाने के बाद लोग सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हैं। आपको यहां पर मर्लियन स्टैच्यू के साथ अपनी फोटो जरूर खिंचवानी चाहिए।

स्पेक्ट्रा लाइट एंड वॉटर शो

अगर आप Marina Bay Sands घूमने गई हैं, तो आपको स्पेक्ट्रा लाइट एंड वॉटर शो देखना चाहिए। आप फ्री में यह खूबसूरत नजारा देख सकती हैं। इसके लिए आपको पैसे नहीं देने पड़ते हैं। इस शो की खासियत यह है कि इसमें आप पानी और लेजर लाइट के साथ म्यूजिक का कॉम्बिनेशन भी देखेंगे।

वहीं आप सेंटोसा बोर्डवॉक और फोर्ट सिलोसो स्काईवॉक भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है और इसके लिए आपको पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम