शिमला-मनाली की भीड़ और जाम से बचना है? गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के पास ये 3 ऑफबीट डेस्टिनेशन

गर्मियों की छुट्टियों में शिमला-मनाली की भीड़ और ट्रैफिक से बचने के लिए दिल्ली के पास कई ऑफबीट डेस्टिनेशन हैं। कसौली, ऊंचागांव और शोघी जैसी शांत जगहों पर आप प्रकृति के बीच परिवार के साथ सुकून भरी और यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं।
अक्सर गर्मियों की छुट्टी शुरु होते ही हम सभी कहीं न कहीं घूमने का प्लान करते हैं। लेकिन आजकल हिल स्टेशनों पर भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है। क्या आप भी इस बार छुट्टियों में बच्चों के लिए कुछ नया खोज रही हैं? तो यह लेख आपके लिए है। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ सैर-सपाटे की योजना बनाना हर परिवार की प्राथमिकता बन जाता है। हालांकि, लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ और लंबा ट्रैफिक सफर का आनंद कम कर सकता है। ऐसे में यदि आप सुकून भरे माहौल और प्रकृति के बीच कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो दिल्ली के आसपास मौजूद कुछ ऑफबीट डेस्टिनेशन हैं, जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं । यहां आप भीड़भाड़ से दूर आरामदायक और यादगार छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।
कसौली
दिल्ली-चंडीहढ़ से कसौली सिर्प 5 घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां पर अनगिनत देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ दिखने में बहुत खूबसूरत प्लेस है। कसौली की संकरी सड़कें पहाड़ी रास्ते ऊपर-नीचे जाती हैं और दिखने में मनमोहक लगता है। यहां भीड़-भाड़ कम देखने को मिलती है। इस बार अपनी गर्मियों की छुट्टियां यहां जरुर बिताएं।
ऊंचागांव
दिल्ली से सिर्फ 3 घंटे की आसान ड्राइव पर स्थित गढ़मुक्तेश्वर के पास उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत गांव ऊंचागांव ग्रामीण पर्यटन है, यहां इतिहास की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है। गंगा नदी के किनारे सैर, रोमांच और ठहराने के लिए सुंदर रिसॉर्ट मिल जाएंगे। आपको बता दें कि, ऊंचागांव यूपी के मुरादाबाद-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़मुक्तेश्वर के पास स्थित एक सुंदर गांव हैं। यह बृजघाट के करीब 10 किलोमीटर पहले स्थित है। इस स्थान पर गंगा नदीं बहुत करीब है और यहां पर डॉल्फ़िन के लिए और भी ज्यादा प्रसिद्ध है।
शोघी
शिमला से पहले स्थित यह जगह एकदम शांत और हरी-भरी है। यहां सुकून के पल बिताना आपके लिए यादगार ट्रिप बन जाएगी। शोघी हरे-भरे पहाड़ी, झरनों और चीड़ के पेड़ों की सुंदर कतारों से घिरा एक रमणीय स्थान है। इस जगह इतने खूबसूरत मंदिर मौजूद है कि इसको 'मंदिरों का शहर' भी कहा जाता है। शोघी में कई प्रचीन मंदिर बनें हुए है, जो यहां की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। यहां आप प्रकृति की सुंदरता के बीच कैंपिंग का आनंद लें और ठंडी जलवायु और मनमोहक वातावरण का आनंद लें।
चकराता
दिल्ली-एनसीआर से चकराता 300 किमी की दूरी पर स्थित है एक अनोखा पर्यटन स्थल है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां आपका मान मोह लेंगी। बता दें कि, चकराता उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित एक सुंदर स्थान है। यहां आप कैंपिंग या कॉटेज में आराम से ठहर सकती हैं। इसके साथ ही रोमांच का भी भरपूर आनंद ले सकती हैं।
अन्य न्यूज़














