Kanika Kapoor Wedding | गायिका कनिका कपूर ने कारोबारी गौतम हाथीरमानी से शादी की

By रेनू तिवारी | May 21, 2022

मुंबई। सिंगर कनिका कपूर ने शुक्रवार को बिजनेसमैन गौतम हाथीरमणि से शादी कर ली। इस जोड़ी ने लंदन के एक पांच सितारा होटल में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक अंतरंग समारोह के दौरान सात फेरे लिए। इस खास मौके के लिए दूल्हा-दुल्हन ने पहने के लिए पेस्टल शेड्स के कपड़े चुने।

इसे भी पढ़ें: ब्रा का साइज डबल, पतली हुई कमर! बदन हिला-हिला कर पानी में उतरी मोनालिसा, खड़े हो गये फैंस के बाल

 

कनिका कपूर ने रचाई शादी

पार्श्व गायिका कनिका कपूर कारोबारी गौतम हाथीरमानी के साथ परिणय सूत्र में बंध गयी हैं। लंदन में हुए इस शादी समारोह में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। ‘‘बेबी डॉल’’ और ‘‘चिट्टिया कलाइयां’’ जैसे हिट गीत देने वाली 43 वर्षीय गायिका ने शादी में गुलाबी रंग का लहंगा पहना जबकि हाथीरमानी ने हल्के क्रीम रंग की शेरवानी पहनी।

कपूर के गायक मित्र मनमीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर दंपति की तस्वीर साझा की। सिंह ने लिखा, ‘‘ईश्वर करे आपकी यात्रा आगे भी उतनी शानदार हो जितने की आप दोनों हो...नवविवाहित कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी।’’

गायक-संगीतकर शेखर रवजियानी ने भी शादी की एक तस्वीर पोस्ट की है। कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने मेहंदी समारोह की कई तस्वीरें साझा की थी। यह गायिका की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने कारोबारी राज चंदोक से शादी की थी।

प्रमुख खबरें

CM Dhami ने नववर्ष के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

संतों की आपत्तियों के बाद Sunny Leone का मथुरा में कार्यक्रम रद्द

Delhi Cabinet ने दिल्ली जन विश्वास विधेयक को मंजूरी दी

केंद्र सरकार गरीबों से भोजन छीनने के लिए वीबी-जी राम जी अधिनियम लाई: CM Mann