जन जन के राम से होगा राष्ट्रपति का स्वागत, लोक गायिका मालिनी अवस्थी कर रही तैयारी

By सत्य प्रकाश | Aug 24, 2021

अयोध्या। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को स्पेशल प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पूरी अयोध्या को सजाया संवारा जा रहा है तो वहीं मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी स्वागत के लिए जन जन में श्री राम सॉन्ग थीम तैयार कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या से 25 किलोमीटर दूरी पर हुई ऐसी वारदात, बैगन की पूजा करने लगे ग्रामीण 

लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने बताया कि भगवान श्री राम का मंदिर भारतवर्ष के एक एक व्यक्ति के हृदय में अनंत काल से है आज उसका प्रत्यक्ष मंदिर बनने जा रहा है इसकी कितनी प्रसन्नता है यह बताया नहीं जा सकता है। वही कहा कि मैं उनमें से हूं जो राम मंदिर की प्रतिदिन प्रतीक्षा करती रही हूं और जिस दिन यह घोषणा हुआ उस दिन अयोध्या में थी मैं यही कह सकती हूं कि हर सनातन आस्था वाले हर भारतीय व हिंदू के लिए विश्व के किसी भी कोने में हो उसके लिए अत्यंत सुखद का छड़ है। जो सुख की प्राप्ति हमारे पूर्वज अपने जीवन काल में नहीं देख पाए आज उसके हम साक्षी बनेंगे इसके लिए हम सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र सरकार का बहुत ही आभार व्यक्त करना चाहती हूं। वही कहा कि 29 अगस्त को होने वाले रामायण कांक्लेव का उद्घाटन माननीय राष्ट्रपति महोदय करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। उसी के लिए आज एक थीम सॉन्ग मैं यहां पर रिकॉर्ड कर रही हूं।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य