सिंगर शंकर महादेवन का बड़ा ऐलान, बेदम अंदाज में लेकर आएंगे हनुमान चालीसा

By रेनू तिवारी | Apr 06, 2022

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर शंकर महादेवन को हमेशा म्यूजिक के साथ एक्सपेरिमेंट करते देखा गया है। वास्तव में उन्होंने संगीत के क्षेत्र में जो काम किया है वह काबिले तारीफ है। कुछ साल पहले, शंकर ने संगीत में एक शानदार प्रयोग किया था, 'ब्रेथलेस' नामक एक नई अवधारणा के साथ एक नयी एल्बम पेश की थी। अब शंकर महादेवन उसी तर्ज पर हनुमान चालीसा गाते नजर आएंगे। शंकर ने क्रू ऐप के जरिए इसकी घोषणा की है। उनका वीडियो शेमारू भक्ति के अकाउंट पर शेयर किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: पत्रकार से बदसलूकी मामले में सलमान खान को जारी समन, कोर्ट ने लगाई यह रोक

1998 में शंकर महादेवन का बेदम एलबम रिलीज हुआ था। उनके साथ जावेद अख्तर भी थे। उन्होंने बेदम होकर एल्बम का शीर्षक गाया। यह गीत लगभग 3 मिनट लंबा था। महादेव ने कई सालों तक सिनेमा में काम किया है। दो संगीतकारों, एहसान और लॉय के साथ, उन्होंने कई फिल्मों को हिट संगीत प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें मिशन कश्मीर, दिल चाहता है, लक्ष्य, बंटी और बबली, डॉन, रॉक ऑन जैसी कई फिल्में शामिल हैं। हनुमान चालीसा की बात करें तो कई कलाकारों और संगीतकारों ने अपने-अपने तरीके से हनुमान चालीसा को रिकॉर्ड किया है। इनमें अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। इन सभी कलाकारों द्वारा गाया गया हनुमान चालीसा बहुत लोकप्रिय हो गया है।

Koo App

जय श्री राम 🕉️ 😇 #HanumanJayantiSpecial मशहूर गायक - शंकर महादेवन जी के आवाज़ में रमभक्त बजरंगबली को समर्पित हनुमान चालीसा (ब्रेथ्लेस) रिलीज़ होने वाली है । शेमारू भक्ति के यूटूब चैनल पर | . . . #goddess #bajrangbali #newsong #launch #hanuman #god #ram #jaishriram

View attached media content

- Shemaroo Bhakti (@shemaroobhakti) 5 Apr 2022

प्रमुख खबरें

PM Modi ने दस सालों में Indian Navy को कहां से कहां पहुँचा दिया, समुद्र की लहरों पर दौड़ती भारतीय शक्ति को पूरी दुनिया सलाम करती है

POCSO Case में फंसे एक्टर Rohit Chandel, कोर्ट ने Police Custody में भेजा

वियतनाम में बड़ा हादसा, कई भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी

हमारा और भारत का DNA एक...भारत से बोला तालिबान, पाकिस्तान को लगी मिर्ची