आर्यन खान को जमानत मिलते ही बहन सुहाना ने लुटाया भाई पर प्यार, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

By रेनू तिवारी | Oct 29, 2021

मुंबई। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने ड्रग मामले में जमानत दे दी है। आर्यन को जमानत मिलने के बाद, बहन सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर उनके और उनके पिता शाहरुख के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। यह तस्वीर तीनों की चार मोनोक्रोम तस्वीरों का एक कोलाज है जिसमें खुशी के पल साझा किए गए हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "आई लव यू।" पोस्ट को अर्जुन कपूर सहित अन्य अभिनेताओं ने पसंद आया, जबकि संजय कपूर, जोया अख्तर, बनिता संधू और अन्य ने टिप्पणी अनुभाग में दिल वाला इमोजी बनाया।

 आर्यन खान को जमानत मिलते ही बहन सुहाना ने लुटाया भाई पर प्यार

क्रूज़ मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार, अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बंबई उच्च न्यायालय के जमानत देने के बाद उनकी बहन सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर पिता और भाई के साथ बचपन की तस्वीर साझा की। आर्यन के साथ तस्वीर साझा करते हुए सुहाना ने लिखा, ‘‘ मुझे तुमसे प्यार है।’’ इस पोस्ट पर उन्होंने ‘कमेंट’ के विकल्प को बंद कर दिया है। गौरतलब है कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को मुंबई के तट के पास, गोवा जा रहे एक क्रूज़ जहाज पर छापेमारी के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (23) और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: इस OTT पर होने वाला है बड़ा धमाका! बंटी और बबली 2, पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार, शमशेरा जल्द होगी रिलीज

आर्यन खान को कोर्ट ने 26 दिन बाद दी जमानत 

एजेंसी ने क्रूज़ जहाज से मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया है। इस मामले में आर्यन खान को बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी। सुहाना खान के अलावा, फिल्मकार जोया अख्तर, अभिनेता संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर ने भी आर्यन के समर्थन में पोस्ट किया। खान परिवार के करीबी माने जाने वाले फिल्मकार करण जौहर ने एक शाहरुख के एक साथ एक तस्वीर साझा की। अभिनेत्री रवीना टंडन ने ट्वीट किया ‘‘ अभिभावक होने के नाते, मैं समझ सकती हूं कि ये दिन कैसे गुजरे होंगे....भगवान उन्हें शक्ति दे। उम्मीद करती हूं कि यह दिवाली खुशियों से भरी होगी।’’

इसे भी पढ़ें: एक बार फिर आर्यन खान के समर्थन में आये ऋतिक रोशन, कानूनी सलाह को लेकर शेयर किया वीडियो

न्यायमूर्ति एन. डब्ल्यू. साम्बरे की एकल पीठ ने आर्यन और इसी मामले में सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट तथा मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी। आर्यन को तीन अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून के तहत, मादक पदार्थ रखने, उनका इस्तेमाल करने और तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आर्यन, शहर की आर्थर रोड जेल में बंद है। उनकी कानूनी टीम के औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें शुक्रवार को रिहा किया जा सकता है।

आर्यन को जमानत मिलने के बाद सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, आर माधवन, फिल्म निर्माता हंसल मेहता और राहुल ढोलकिया सहित कई फिल्मी हस्तियों ने शाहरुख के साथ एकजुटता दिखाते हुए ट्वीट किए। शाहरुख के आवास ‘मन्नत’ के बाहर भी उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया था। कुछ लोगों ने वहां पटाखे भी जलाए और कुछ हाथ में तख्तियां लिए भी नजर आए, जिस पर लिखा था ‘‘ प्रिंस आर्यन, घर में आपका स्वागत है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

राष्ट्र निर्माण केवल किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व , RSS सरसंघचालक Mohan Bhagwat का बयान

बिहार की सियासत में महाभारत! Maithili Thakur के धृतराष्ट्र वाले बयान पर Tejashwi Yadav का तीखा पलटवार

अर्बन नक्सल के प्रभाव में है कांग्रेस: AI Impact Summit में हुए विरोध प्रदर्शन पर Nitin Naveen का तीखा हमला

Prince Andrew की Arrest से British Royal Family में भूचाल, King Charles के सामने साख बचाने की चुनौती