बाढ़ के कारण बंगाल में स्थिति गंभीर, अधीर रंजन बोले- CM जश्न मना रही हैं

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2024

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बाढ़ के कारण बंगाल में स्थिति गंभीर है, लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं। राज्य सरकार स्थिति की अनदेखी कर रही है और मुख्यमंत्री का एकमात्र काम हर दिन बहाना बनाकर आम लोगों को गुमराह करना और उन्हें सच्चाई से दूर रखना है... 9 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं लेकिन आज मुख्यमंत्री बीरभूम का दौरा कर रही हैं और वहां जश्न मना रही हैं क्योंकि उनकी पार्टी के एक नेता जेल से रिहा हुए हैं। आप इस सरकार की मानसिकता देखिए। 

इसे भी पढ़ें: 2-3 दिनों में और बारिश होने की संभावना, बंगाल ने कसी कमर, ममता ने बताया- क्या-क्या किए गए उपाए

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में और बारिश होने की संभावना है। हमारे मुख्य सचिव और अन्य संबंधित अधिकारी इलाकों का दौरा कर रहे हैं। मैंने अधिकारियों को लोगों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है। राहत शिविर बनाए गए हैं। सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। बारिश रुकने के बाद इलाकों का सर्वेक्षण किया जाएगा और हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उनकी तुरंत मरम्मत की जाएगी। बिजली भी जल्द बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग, विपक्ष का हठ और संस्थाओं की साख

Delhi में भारी बारिश से गिरा तापमान, IMD ने ओले गिरने और तेज हवाओं की दी चेतावनी

Manoj Bajpayee की फिल्म घूसखोर पंडत का बदला नाम, 23 अक्टूबर को Gajab Raat नाम से Netflix पर आएगी

डोनाल्ड, सेना और वो 9 रास्ते जो उड़ा देंगे होश! मिडटर्म चुनाव में Trump हारे तो क्या होगा?