देवघर से छह साइबर अपराधी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

 झारखंड के देवघर से पुलिस ने रविवार को छह कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सुमित प्रसाद ने यहां बताया कि जिले के सारवां थाना क्षेत्र के ग्राम- ललुवाडीह, पहारिया तथा नगर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर मोहल्ले में छापेमारी कर रविवार को छः साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सोरेन उग्रवाद पर आयोजित गृह मंत्रालय की बैठक में शामिल होंगे

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ललुवाड़ी ग्राम निवासी बसरूद्दीन अंसारी (19) और फुरकान अंसारी (21), पहरिया गांव निवासी गुलशन दास (19) और गौतम दास (19),सोनाराठाढी थानाक्षेत्र के खपचोवा ग्राम निवासीकेशव कान्त कुमार (19) और गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के जरीडीह ग्राम निवासी अजय कुमार वर्मा (23) के तौर पर की गई है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में दस रुपये में धोती, साड़ी एवं लुंगी योजना प्रारंभ

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट