छह भारतीय मकरान कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मुक्केबाजों मनीष कौशिक (60 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) की अगुआई में छह भारतीय मुक्केबाजों ने ईरान के चाबहार में मकरान कप के फाइनल में जगह बनाई। सोमवार शाम हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में दीपक सिंह (49 किग्रा), पी ललिता प्रसाद (52 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और मनजीत सिंह पंघल (75 किग्रा) भी फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे। 

राष्ट्रीय चैंपियन कौशिक ने अशकान रेइजाई को 4-1 से शिकस्त दी। वह बुधवार को फाइनल में दानिल बक्श शाह से भिड़ेंगे। मंगलवार को टूर्नामेंट में आराम का दिन है। एशियाई खेलों के पूर्व कांस्य पदक विजेता सतीश ने एकतरफा मुकाबले में ईमान रमजान को 5-0 से शिकस्त दी और फाइनल में उनका सामना मोहम्मद मलियास से होगा। दीपक ने भी एकतरफा मुकाबले में मलिक अमारी को 5-0 से शिकस्त दी और फाइनल में उनकी भिड़ंत जाफर नसेरी से होगी।

इसे भी पढ़ें: बेशर्म पाकिस्तान मानने वाला नहीं, लगातार कर रहा है सीजफायर का उल्लंघन

प्रसाद से फिलिपीन्स के मार्विन तोबामो को हराया और फाइनल में वह ओमिद साफा अहमादी के खिलाफ उतरेंगे। पिछले साल इंडिया ओपन में स्वर्ण पदक जीतने वाले संजीत ने पोर्या अमीरी को 5-0 से हराया और फाइनल में उनका सामना अहसन बहानी रोज से होगा। पदार्पण कर रहे मनजीत ने सेमीफाइनल में सिना सफदारियां को हराया। फाइनल में उनका सामना सीरिया के अहमद गोसोन से होगा। रोहित टोकस (64 किग्रा) और दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा) को हालांकि सेमीफाइनल में क्रमश: बागेर फराजी और अली मोरादी के खिलाफ शिकस्त से कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion