आतंकवादियों से संबंधों के आरोप में जम्मू कश्मीर सरकार के छह कर्मचारी बर्खास्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर सरकार के दो पुलिस कर्मियों सहित छह कर्मचारियों को आतंकवादियों के साथ कथित संबंधों को लेकर बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (सी) के तहत मामलों की सिफारिश करने के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन की विशेष समिति ने इन बर्खास्तगी को मंजूरी दी। छह कर्मचारियों को आतंकवादियों से संपर्क रखने और उनके लिए काम करने को लेकर बर्खास्त कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के रेस्तरां में साड़ी पहने महिला को नहीं मिली एंट्री, 16 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल

अधिकारियों के अनुसार किश्तवाड़ के रहने वाले और सड़क एवं भवन विभाग में कनिष्ठ सहायक मोहम्मद रफी बट को किश्तवाड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को साजो-सामान मुहैया कराने तथा आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में मदद को लेकर बर्खास्त कर दिया गया है। उसका नाम भी एनआईए द्वारा दर्ज प्राथमिकी में है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल वह जमानत पर है। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला निवासी लियाकत अली काकरू को 2001 में गिरफ्तार किया गया था जिससे पता चला कि वह स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित आतंकवादी था। वह 1983 से शिक्षक के तौर पर कार्यरत था। उसके कब्जे से एक विस्फोटक पदार्थ मिला था और उस पर 2002 में सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

बाद में उसे अदालत ने बरी कर दिया था। पुंछ निवासी और वन विभाग में रेंज अधिकारी के रूप में कार्यरत तारिक महमूद कोहली को पाकिस्तान से नकली भारतीय नोट, अवैध हथियारों व मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया। उस पर सक्रिय आतंकवादियों के संपर्क में रहने का आरोप है। मध्य कश्मीर के बडगाम के रहने वाले एक अन्य पुलिस कांस्टेबल शौकत अहमद खान को भी बर्खास्त कर दिया गया है। उस पर विधान परिषद के एक सदस्य के घर से हथियार लूटने का आरोप है। वह विधान परिषद सदस्य के निजी सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात था।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी