मणिपुर में तीन महिलाओं समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2025

मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) की तीन महिला उग्रवादी समेत छह उग्रवादियों को इंफाल पश्चिम और इंफाल पू्र्व जिले से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के थांगमेइबंद थिंगल लेइकाई इलाके से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्लूजी) की दो महिला उग्रवादी समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि ये सभी जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल केसीपी-पीडब्लूजी के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल पूर्व जिले के चिंगारेल तेजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल केसीपी-पीडब्लूजी के दो सक्रिय सदस्यों को बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्व जिले के वांगखेई निंगथेम पुखरी मापल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

बलिया दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, आरोपित के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

पंजाब में टला रेल रोको आंदोलन, पर किसानों ने दी चेतावनी- सिर्फ स्थगित हुआ, वापस नहीं

राष्ट्रीय चुनावों के लिए तैयार हो रहा है नेपाल, अंतरिम प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में क्या कहा?

Gmail Tips: अपनी मन-मर्जी के समय पर भेजें ईमेल, इस धांसू फीचर का करें इस्तेमाल