Andhra Pradesh में सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2023

राजामहेंद्रवरम। पूर्वी गोदावरी जिले में सोमवार तड़के राजमार्ग पर कार के सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकराने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पूर्वी गोदावरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर कुमार रेड्डी ने बताया कि नल्लाचारला गांव में कार राजमार्ग से गुजर रही थी तभी वह सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: शरद पवार को धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। कार सवार लोग विजयवाड़ा से राजामहेंद्रवरम जा रहे थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा