सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 64,419 करोड़ रुपए घटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2019

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 64,419.10 करोड़ रुपये घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज को बाजार पूंजीकरण के लिहाज से इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में भी इस दौरान गिरावट रही। हालांकि एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में बढ़त दर्ज की गई।

आलोच्य सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 36,291.90 करोड़ रुपये कम होकर 9,77,600.27 करोड़ रुपये रह गया। इसी प्रकार, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,666.10 करोड़ रुपये गिरकर 6,98,266.18 करोड़ रुपये, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 9,155.82करोड़ रुपये लुढ़ककर 8,24,830.44 करोड़ रुपये और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 5,241.22 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,91,238.23 करोड़ रुपये पर आ गया।

कोटक बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,528.55 करोड़ रुपये घटकर 3,21,960.76 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 535.48 करोड़ रुपये कम होकर 3,00,982.52 करोड़ रुपये रह गया। इसके विपरीत एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 6,992.28करोड़ रुपये की तेजी के साथ 4,22,659.93 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,371.84 करोड़ रुपये की बढ़त लेकर 3,55,415.68 करोड़ रुपये, इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 2,050.79 करोड़ रुपये बढ़कर 3,13,769.82 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 616.97 करोड़ रुपये चढ़कर 4,22,127.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: बंबई शेयर बाजार: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 162 अंक मजबूत

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से हालांकि, सप्ताह के दौरान गिरावट आने के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही।इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी का स्थान रहा। अवकाश की वजह से कम कार्यसत्र वाले इस सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 106.4 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट रही।

प्रमुख खबरें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

CJP Meeting रद्द होने पर Dipke का फूटा गुस्सा, BJP पर Hall मालिकों को धमकाने का लगाया आरोप

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू