Bulandshahr में 78 लाख रुपये का भूखंड बेचने के लिए जाली दस्तावेज़ बनाने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2025

बुलंदशहर में कथित तौर पर जाली दस्तावेज़ बनाने और 78 लाख रुपये की ज़मीन की फर्जी बिक्री का सौदा करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) शंकर प्रसाद ने बताया कि गाजियाबाद की रहने वाली उर्वशी गुप्ता ने नौ दिसंबर को काकोड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि काकोडथानाक्षेत्र के बेलना गांव में उनकी ज़मीन धोखाधड़ी से बेच दी गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर काकोड़ थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

इस संबंध में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला शामिल है। महिला आरोपी के बैंक खाते में 17.50 लाख रुपये के लेन-देन पर रोक लगा दी गयी है। पकड़े गए आरोपी बुलंदशहर के सतेन्द्र, कुलदीप और कर्मवीर, मथुरा के संतोष और संगीता व गौतमबुद्धनगर के राजकुमार हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आपस में मिलकर संगीता चौधरी का फोटो लगाकर उर्वशी गुप्ता के नाम से फर्जी आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बनवाए तथा उर्वशी गुप्ता की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन दिल्ली के राहुल जैन के नाम कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रसाद ने बताया कि थाना ककोड़ क्षेत्र में जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करने वाला गिरोह प्रकाश में आया जिसमें छह लोग गिरफ्तार किए गए।

इस संबंध में गाजियाबाद की उर्वशी की ककोड़ थानाक्षेत्र में जमीन है। उस जमीन को इस गिरोह द्वारा अपनी जमीन बताकर बैनामा किया गया और पैसे का लेनदेन हुआ। इसमें 17.50 लाख रूपये का लेनदेन हुआ था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Khamenei पर भारत की चुप्पी के गहरे मायने, PM Modi ने साधे US-Israel समेत कई समीकरण

AI से बने फर्जी Case Law पर Supreme Court सख्त, Trial Court को लगाई कड़ी फटकार

Iran Crisis का असर: Crude Oil में उबाल, आपकी जेब पर पड़ेगी महंगाई की बड़ी मार

Middle East Crisis: निवेशकों के लिए Safe Haven बना सोना, Share Market में बड़ी गिरावट