सिक्किम में भाजपा को लगा बड़ा झटका, SKM ने खुद को गठबंधन से किया अलग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

गंगटोक। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया और सिक्किम की सभी विधानसभा सीटों और लोकसभा की एकमात्र सीट पर मैदान में उतरने का निर्णय लिया। एसकेएम के प्रवक्ता सोनम भूटिया ने बताया कि एसकेएम सिक्किम में सभी 32 विधानसभा सीटों और एकमात्र लोकसभा सीट पर प्रत्याशी उतारेगी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने पूर्वोत्तर के लिए बनाई चुनावी रणनीति, 25 में से 22 सीटें जीतने का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि दक्षिण सिक्किम के जोरेथांग में पार्टी की संबंधित समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसकेएम के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने की।

प्रमुख खबरें

Land scam case: SC: हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद SC पहुंचे हेमंत सोरेन, ED की गिरफ्तारी को दी चुनौती

1992-93 के मुंबई दंगा मामले में जारी निर्देशों को करें लागू, SC ने महाराष्ट्र सरकार को दिया आदेश

T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान टीम तय नहीं लेकिन कप्तान कर रहे बड़े दावे, कहा- हम वर्ल्ड कप जीतने जा रहे हैं

कोहली सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक, उसके खिलाफ रणनीति बनायेंगे : Babar Azam