महीनों बाद Shehnaaz Gill के चेहरे पर लौटी मुस्कान, दोस्त की सगाई में जिंगाट पर जमकर किया डांस

By अंकित सिंह | Dec 27, 2021

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज गिल बुरी तरह से सदमे में चली गई थीं। हालांकि अब वह खुद को संभालने लगी हैं। शहनाज ने अपने काम भी करने शुरू कर दिए है। साथ ही साथ अपनी जिंदगी को खूब इंजॉय कर रही हैं। हाल में ही शहनाज गिल अपने दोस्त की इंगेजमेंट में पहुंचे थीं जहां वह खास अंदाज में दिखी। इतना ही नहीं, अपने दोस्त की सगाई में उन्होंने जमकर ठुमके भी लगाए। 

 

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के सदमे से बाहर निकलने के लिए अनाथ बच्चों के साथ वक्त बिता रही है शहनाज गिल, देखें वीडियो


शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपने दोस्तों के साथ वह मस्ती की मूड में दिखाई दे रही हैं और जिंगाट गाने पर जमकर डांस कर रही हैं। शहनाज के साथ अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी, मोनालिसा और परितोष त्रिपाठी जैसे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। शहनाज गिल को मस्ती करते हुए देखना फैंस को काफी अच्छा लग रहा है। उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए कई फैंस ने लिखा कि शहनाज को जिंदगी में आगे बढ़ते देखना अच्छा लग रहा है। 

 

इसे भी पढ़ें: शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह की राजनीति में एंट्री, पंजाब चुनाव से पहले थामा भाजपा का दामन


कुछ दिन पहले ही शहनाज का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह सिद्धार्थ शुक्ला की मां और बहन के साथ नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लुसिफर सीरीज के एक पोस्ट को शेयर किया था। यही कारण है कि शहनाज के फैंस ने यह कहना भी शुरू कर दिया है कि अब वह अपने रंग में लौटती हुई नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में अपने देसी अंदाज से लोगों का दिल जीता था। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने दोस्तों को लेकर भी वह काफी सुर्खियों में रही। 

प्रमुख खबरें

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi

Lok Sabha Election : तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थमा, 7 मई को होगा मतदान