शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह की राजनीति में एंट्री, पंजाब चुनाव से पहले थामा भाजपा का दामन

shehnaaz gill father
अंकित सिंह । Dec 24 2021 4:41PM

संतोष सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी बेटी शहनाज गिल से प्यार तो बहुत करते हैं। लेकिन नाराज भी बहुत जल्द ही हो जाते हैं। कुल मिलाकर देखें तो शहनाज का पिता के साथ खट्टा मीठा वाला रिश्ता है।

बिग बॉस 13 से सुर्खियों में आई शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने अब राजनीति में कदम रख लिया है। उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज गिल के साथ-साथ उनके पिता भी काफी प्रसिद्ध हुए थे। बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह भी बिग बॉस के सेट पर काफी बार दिखे थे। इतना ही नहीं, जब शहनाज गिल बिग बॉस में थी तो अपने रिश्तो को लेकर उन्होंने खूब इंटरव्यू दिए थे। एक बार फिर से संतोख सिंह सुर्खियों में हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें: हमीदिया अस्पताल में आग लगने का मुद्दा सदन में गूंजा, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगाया आंकड़ा छुपाने के आरोप

संतोष सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी बेटी शहनाज गिल से प्यार तो बहुत करते हैं। लेकिन नाराज भी बहुत जल्द ही हो जाते हैं। कुल मिलाकर देखें तो शहनाज का पिता के साथ खट्टा मीठा वाला रिश्ता है। कुछ समय पहले संतोख सिंह ने शहनाज गिल के साथ एक फोटो भी साझा की थी जिसके जरिए वह उन्होंने यह दिखाने की कोशिश किया था कि वह अपनी बेटी से कितना प्यार करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या थम गया उत्तराखंड कांग्रेस में मचा घमासान ? रावत बोले- कदम, कदम बढ़ाए जा, कांग्रेस के गीत गए जा

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह एक वक्त काफी मुश्किलों में फंस गए थे। जब उन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगा दिया था। पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी थी। हालांकि, शहनाज के भाई ने आरोपों को झूठ और बकवास बताया था। संतोख सिंह एक बार बेटी से इतने नाराज हो गए थे कि उन्होंने यह तक कह दिया था कि वह बात नहीं करेंगे। दरअसल, शहनाज गिल पिता को बिना बताए ही म्यूजिक वीडियो के शूटिंग के लिए चली गई थी जिससे कि वह नाराज हो गए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़