स्मृति ईरानी ने प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए सोनू सूद की तारीफ की

By रेनू तिवारी | May 25, 2020

बड़े पर्दे पर विलेन के किरदार के लिए मशहूर सोनू सूद रियल लाइफ से हीरो निकले हैं। सोनू सूद द्वारा किए जा रहे गरीबों के लिए काम को लेकर चौतरफा तारीफ हो रही हैं। सोनू सूद ने गरीबों की हालत पर कैमरे के आगे केवल दुख जारिर नहीं किया बल्कि आगे बढ़कर उनके लिए काम किया हैं। हाल ही में सोनू सूद से सोशल मीडिया पर कुछ प्रवासियों ने मदद मांगी जिसका जवाब उन्होंने बड़े ही प्रेम से दिया और उनका नंबर मांगा, कहां कि आप ईद अपने परिवार के साथ मनाएंगे। घर पहुंच कर उस परिवार ने सोनू सूद का शुक्रिया किया। ट्विटर के जरिए जो लोग भी सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं, वह दिल खोल के उनकी मदद कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: एक्टर सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के परिवहन की व्यवस्था की

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों को घर लौटने में मदद करने के लिए अभिनेता सोनू सूद की रविवार को प्रशंसा की। गौरतलब है कि अभिनेता ने विभिन्न राज्य सरकारों से विशेष अनुमति हासिल करने के बाद प्रवासी मजदूरों के लिए कई बसों की व्यवस्था की।

इसे भी पढ़ें: रील के विलेन से रियल हीरो बनें सोनू सूद, सरकार सहित चारों तरफ लोग बस कर रहें हैं तारीफ

सूद ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने एक प्रवासी मजदूर से अपना नंबर साझा करने के लिए कहा ताकि वह उसे घर पहुंचाने के लिए मदद कर सकें। इस ट्वीट को टैग करते हुए ईरानी ने कहा, ‘‘मेरा सौभाग्य है कि दो दशक से अधिक समय से मैं आपको एक पेशेवर सहकर्मी के तौर पर जानती हूं और एक अभिनेता के तौर पर आपको उभरते हुए देखा है लेकिन इस मुश्किल दौर में आपने जो दयालुता दिखायी है उससे मुझे गर्व महसूस हुआ। मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करने के लिए आपका शुक्रिया।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी