तो 1 दिसंबर को खत्म हो जाएगा किसान आंदोलन! कई संगठन घर वापसी वापसी के पक्ष में, राकेश टिकैत अब भी अड़े

By अंकित सिंह | Nov 30, 2021

कृषि कानून वापसी बिल संसद के दोनों सदनों से पास हो चुका है। इसमें अब राष्ट्रपति से मंजूरी की औपचारिकताएं ही बची हुई है। इन सबके बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 1 दिसंबर को आपात बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में  किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। जैसे ही इस इमरजेंसी बैठक को बुलाई गई, सबकी नजर इस बैठक पर टिक गई है। जानकारी के मुताबिक इस इमरजेंसी बैठक को पंजाब के 32 किसान संगठनों ने बुलाई है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी के एक फैसले ने किसान आंदोलन की सच्चाई देश के सामने ला दी

वहीं दूसरी ओर राकेश टिकैत अब भी आंदोलन को जारी रखने के पक्ष में हैं। राकेश टिकैत का मानना है कि अगर आंदोलन खत्म होता है तो कहीं ना कहीं यहां लड़ाई कमजोर पड़ जाएगी और बाकी मांगों को लेकर सरकार गंभीरता से नहीं सोचेगी। यही कारण है कि राकेश टिकैत अब भी सरकार पर हमलावर हैं। हालांकि पहले 4 तारीख को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बुलाई गई थी और उसी में आगे की रणनीति पर मंथन होनी थी। लेकिन अब अचानक 1 दिसंबर को आपात बैठक बुला ली गई है जिसमें माना जा रहा है कि कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज