जवानों ने Manipur में बाढ़ से 1,000 लोगों को बचाया: Assam Rifles

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2024

असम राइफल्स के जवानों ने मणिपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 1,000 लोगों को बचाया है। यह राज्य चक्रवात रेमल के कारण लगातार बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

असम राइफल्स ने एक बयान में कहा कि उसके जवानों ने मंगलवार को इंफाल शहर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफलतापूर्वक बचाव अभियान चलाया और परेशान एवं फंसे हुए लोगों को सहायता प्रदान की।

बयान में कहा गया कि विनाशकारी बाढ़ के पानी से करीब 1,000 स्थानीय लोगों को बचाया गया। इसमें कहा है कि सटीकता और करुणा के साथ चलाया गया यह अभियान संकट के समय जानमाल और समुदायों की सुरक्षा करने के लिए सुरक्षा बलों की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भारी बारिश के बाद बाढ़ का पानी बढ़ने से कई लोग फंस गए और असुरक्षित हो गए। असम राइफल्स ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग बाढ़ राहत टीम को तैनात कर दिया।

बयान में कहा गया है कि बाढ़ बचाव अभियान का सफल क्रियान्वयन असम राइफल्स के अटूट समर्पण, व्यावसायिकता और तत्परता का प्रमाण है। मौसम बृहस्पतिवार को कुछ देर के लिए ठीक हुआ तो असम राइफल्स ने आवश्यक खाद्य सामग्री और पानी वितरित करने का काम अपने हाथों में ले लिया।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में देसी बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत

Amit Shah ने पंचकूला में वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन किया, दिल्ली में खुलेंगी अटल कैंटीन

Delhi में छह अतिरिक्त वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे: CM Rekha Gupta

Delhi: नरेला में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो वांछित अपराधी घायल