बहरीन में चीनी टीके लगवाने वाले कुछ लोगों को फाइजर की बूस्टर डोज लगेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2021

दुबई। बहरीन में कुछ लोगों को चीन के सिनोफार्म के टीके की दो खुराक लेने के छह महीने बाद फाइजर-बायोएनटेक के टीके की बूस्टर डोज लगाना शुरू किया गया है। पश्चिम एशिया का यह द्वीपीय देश प्रति व्यक्ति टीकाकरण के लिहाज से दुनिया के सबसे शीर्ष देशों में शामिल होने के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसे में दो तरह के टीके लगाने की अनुमति दी गयी है। सरकार के ‘बीअवेयर’ मोबाइल फोन ऐप पर बहरीन निवासियों को फाइजर या सिनोफार्म के टीकों की बूस्टर खुराक लगवाने के लिए पंजीकरण की अनुमति दी गयी थी। हालांकि सरकार ने अब सिफारिश की है कि 50 साल से अधिक उम्र के लोग तथा कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग फाइजर का बूस्टर डोज लें, भले ही उन्होंने पहले सिनोफार्म का टीका लगवाया हो।

इसे भी पढ़ें: विपक्षियों के सरकार बनाने के दावे को ओली और राष्ट्रपति ने मिलकर दिया झटका, जानिए आखिर क्यों पैदा हुआ नेपाल में संकट

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार