गौतम बुद्ध नगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Encounter

जनपद गौतम बुद्ध नगर में थाना दादरी पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद तीन कथित शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक आरोपी के पैर में लगी। इनके पास से पुलिस ने लूटी हुई कार, देसी तमंचा और चाकू बरामद किये हैं।

नोएडा। जनपद गौतम बुद्ध नगर में थाना दादरी पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद तीन कथित शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक आरोपी के पैर में लगी। इनके पास से पुलिस ने लूटी हुई कार, देसी तमंचा और चाकू बरामद किये हैं। ये बदमाश इससे पूर्व भी लूटपाट के मामलों में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में जेल जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: राकेश टिकैत का बयान, दिल्ली सीमाओं पर हो रहे किसान आंदोलन को जींद शिफ्ट करना चाहती है सरकार

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात थाना दादरी पुलिस ओमीक्रान- प्रथम के पास जांच कर रही थी, तभी एक कार में सवार कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। कार में सवार लोगों ने इसके बाद पुलिस पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक आरोपी घायल हो गया। उसका एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़