CAA और NRC को लेकर भय पैदा कर रहे कुछ राजनीतिक दल: रामदेव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

गोरखपुर। योग गुरु रामदेव ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल गैर जिम्मेदाराना ढंग से काम कर रहे हैं और वे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर भय पैदा कर रहे हैं। रामदेव ने कहा कि सीएए और एनआरसी सहित अन्य मुद्दों पर देश में मौजूदा समय में जो हो रहा है, वह झूठ और नासमझी पर आधारित है। लोगों के मन में भय पैदा कर उन्हें भड़काया जा रहा है। यह गैर जिम्मेदाराना कार्य है, जो कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं।

योग गुरु ने रविवार रात पड़ोस के देवरिया जिले में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह देश किसी पार्टी विशेष या नरेन्द्र मोदी, योगी आदित्यनाथ या अमित शाह का नहीं है। यह देश सभी भारतीयों का है। जो लोग सांप्रदायिक सद्भाव या हिन्दू-मुसलमान भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, वे देश के विभाजन की बात कर रहे हैं। हिंसा फैलाने वाले लोग देश के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: योग गुरु रामदेव बोले, दीपिका पादुकोण को मुझ जैसा कोई सलाहकार रख लेना चाहिये

गायक कैलाश खेर के साथ देवरिया महोत्सव में पहुंचे रामदेव ने कहा कि उनका मानना है कि इस तरह के प्रदर्शनों में सभी मुसलमान शामिल नहीं हैं। करोड़ों मुसलमान देशभक्त हैं और वे भी नाखुश हैं क्योंकि इससे उनकी बदनामी हो रही है। रामदेव ने ‘नमामि गंगे’ परियोजना की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि गंगा स्वच्छ होगी। वह देवरहा बाबा के स्थान पर भी गए।

इसे भी देखें: CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भड़के योग गुरु बाबा रामदेव

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी