माँ के साथ गाली गलौज कर रहे पिता पर पुत्र ने किया प्राणघातक हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

By दिनेश शुक्ल | Nov 30, 2020

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रिश्तों को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को लाठी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक आए दिन अपनी पत्नी के साथ झगड़ा और मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर पुत्र ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुत्र को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान की भाजपा नेत्री किरण माहेश्वरी के निधन पर रतलाम में भी शोक व्याप्त

माता-पिता के बीच झगड़ा होता देख वह परेशान हो गया। रामनारायण अपनी पत्नी को गाली गलौज कर मारपीट कर रहा था। मां को पीटता हुआ देख पुत्र ने पिता से लाठी छुड़ाकर उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। जिसके कारण पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रुप से घायल पिता को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात तकरीबन 2 बजे की बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर उस पर मामला दर्ज किया। वही शव का पंचनामा दर्ज कर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया