सोनाक्षी सिन्हा की हो गयी सगाई? अपने मिस्ट्री मैन के साथ एक्ट्रेस ने दिखाई सगाई की अंगूठी

By रेनू तिवारी | May 09, 2022

बॉलीवुड में शादी का सीजन आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है और ऐसा लगता है कि सोनाक्षी सिन्हा इस बैंडबाजे वाले सीजन में शामिल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गयी ताजा तस्वीरों में आप सोनाक्षी को अपने हाथ की अंगूठी फ्लॉट करते देखा जा सकता है। तस्वीरों में किसी ओर का भी हाथ सोनाक्षी ने पकड़ा हुआ है लेकिन उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan Doppelganger: हूबहू शाहरुख खान जैसा दिखता है ये शख्स, तस्वीर देखकर खुद ही फर्क कर लीजिए

पहले, अफवाहें थीं कि सोनाक्षी सिन्हा अभिनेता जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए, सोनाक्षी ने बीटी से कहा था, "जहीर मेरे सबसे अच्छे दोस्त की तरह है। हम इस खबर पर हंसते हैं क्योंकि यह बहुत मजेदार है। हमने डबल एक्सएल में एक साथ काम किया है। मैं वास्तव में एक अभिनेता के रूप में उनकी सराहना करती हूं। मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छे है। उनकी पहली फिल्म नोटबुक भी अच्छी है। डबल एक्सएल में उनकी भूमिका उनकी पहली फिल्म में की गई भूमिका से काफी अलग है। मुझे लगता है कि वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और निश्चित रूप से किसी को देखने के लिए।"

इस बीच, जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। एक विशेष साक्षात्कार में नोटबुक अभिनेता ने कहा, "अब इतना समय हो गया है, मुझे परवाह भी नहीं है। मैं ठीक हूं अगर आप सोचते हैं, तो सोचते रहें। यह आपके लिए अच्छा है। अगर यह आपको खुशी मिलती है मेरे और सोनाक्षी के बारे में सोचने से तो मैं खुश हूं और अगर आप परेशान होते हैं तो मुझे खेद हैं। इससे ज्यादा और में कुछ नहीं कर सकता हूं। 

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने गलत तथ्य देने पर CBI के पांच अधिकारियों पर झूठी गवाही की कार्यवाही का दिया निर्देश

श्रीलंका में Shiranthi Rajapaksa भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार, 13 अक्टूबर तक हिरासत में भेजी गईं

Bharti Airtel ने Postpaid Plans के दाम 50 रुपये तक बढ़ाए, 5G और कई नए फायदे जोड़े

Election Commission के खिलाफ मार्च निकाल रहे Rahul Gandhi हिरासत में लिए गए